सागर में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी पाये जाने पर लगेगा 5 हजार रूपये का जुर्माना

 

सागर में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी पाये जाने पर लगेगा 5 हजार रूपये का जुर्माना

खाली पड़े प्लाटों में पाई गई गंदगी
तो लगेगा 5 हजार रूपये का जुर्माना

जुर्माना जमा ना करने पर संपत्ति कर के रूप में वसूल

सागर में नगर निगम आयुक्त ने जब से पद ग्रहण किया। तब से ही सागर की तस्वीर बदले का प्रयास कर रहे है। नगर निगम आयुक्त लगातार शहर में निकल रहे है। शनिवार को शहर में खाली पड़े ऐसी प्लाटों पर कार्रवाई शुरू की गयी है जिन पर कचरा फेंका जाता है जिससे गंदगी फैलती है। परिणामस्वरूप इस गंदगी से स्वच्छता एवं मानव जीवन के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है ,इस कारण नगर निगम को अतिरिक्त संसाधन लगाकर इन खाली प्लाटों की सफाई कराना पड़ती है। जिससे नगर निगम पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ता है , इसलिए खाली प्लाट पर गंदगी पाये जाने पर नगर निगम अब 5 हजार रूपये का जुर्माना किया जाकर संपत्ति कर के रूप में वसूल किया जावेगाऔर पुनरावृति करते पाये जाने पर न्यायालीन कार्यवाही भी प्रस्तावित की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर की सफाई व्यवस्था को सुदण बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन नगर में खाली पड़े प्लाटों जिन पर कचरा फेंकने से हो रही गंदगी सफाई व्यवस्था में बाधक बन रही है इसलिए अब जिनके प्लांट खाली स्थिति में है और उनपर कचरा फेंकने से गंदगी फैल रही है। ऐसे प्लांट मालकों के खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई हेतु अभियान प्रारंभ किया गया है।

इस कार्रवाई के अंतर्गत नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के आदेशअनुसार खाली प्लॉट मालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। और समस्त जोन प्रभारीयो और वार्ड सफाई दरोगाओं को निर्देश दिए गए हैं, कि वह अपने-अपने जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों में खाली प्लाटों को चिन्हित प्लाटों कर ले, जिन पर कचरा फेंका जाता है उनके मालिकों को सूचीबद्ध कर उन्हें नोटिस जारी करें और उसके पश्चात भी प्लांट मालिक द्वारा अपने प्लांट की सफाई नहीं की कराई जाती है। तो ऐसे प्लांट मालको पर पांच हजार रूपये का जुर्माना किया जाकर संपत्ति कर के रूप में वसूल किया जावेगा, तथा पुनरावृति करने पर न्यायालीन करवाई प्रस्तावित जावेगी और जिन प्लाटों पर उनके मालिक नहीं मिलते हैं। तो उन प्लांटो पर नगर निगम द्वारा नोटिस चश्पा किया जाएगा और ऐसी राशि उनके संपत्ति कर से वसूल की जावेगी।

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने अपील की है उन नागरिकों जिनके खाली प्लाट नगरीय क्षेत्र में हैं,जिन पर कचरा डलने से गंदगी फैल रही है ,तो वह अपने प्लाटों की सफाई कराकर उसे दीवार बनवाकर सुरक्षित कर लें ताकि उस पर कचरा ना डाला जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें।


By - sagar tv news
13-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.