सागर में मिला 2 से 3 दिन पुराना मादा तेंदुआ | sagar tv news |
सागर में वन विभाग के सुस्त रवैए के कारण आय दिन वन्य जीवों के शिकारियों द्वारा शिकार करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाबजूद भी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं, ना इन्हे शासन के आदेशों का डर है ना अपने कर्तव्य की चिंता, जबकी साशन के सख़्त आदेश हैं। कि वन्य जीवों की रक्षा हेतु प्रतिदिन रेंज स्तर पर परिक्षेत्र अधिकारी को स्टाफ के साथ रात्रि गस्त पर जाना जरूरी है। इसके बाबजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां बदबू आने पर ग्रामीणों को पता चला कि यहां तेंदुआ मरा पड़ा है।
मध्यप्रदेश के सागर में तेंदुए का शिकार करने का मामला सामने आया है। जहां वन विभाग ने दक्षिण वन मंडल सागर के परिक्षेत्र सागर के कुसुमगढ़ में तेंदुए का शव बरामद किया। शव दो से तीन दिन पुराना होना बताया जा रहा है। जहां ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव बरामद किया। वहीं मौके से करंट बिछाने के लिए इस्तेमाल किया गया जीआई तार,फंदे, बांस के खूंटी को भी बरामद किया हैं।
दरअसल दक्षिण वन मंडल सागर को वन परिक्षेत्र सागर के ग्राम कुसुमगढ़ में एक तेंदुए का शव होने की सूचना मिली। जिसके बाद वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव बरामद किया और मृत बाघ को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सागर रेंज का यह पहला मामला नहीं सागर वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय सिंह का उदासीन रवैया पहले भी कई बार सामने आ चुका है, जहां सरकार करोड़ों रुपए वन्य जीवों की रक्षा वा वनों की रक्षा पर खर्च कर रही है। वहीं अधिकारियों की उदासीनता के चलते वन माफियों वा शिकारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कब तक दक्षिण वन मंडल सागर के DFO कड़े कदम उठाते है।