Sagar-जैन भगवान की मूर्ति को चमत्कारिक बताकर ठगी, 50 लाख रुपए में हुई थी डील, जानिए पूरा मामला ?

 

सागर में जैन तीर्थंकर की पीतल की मूर्ति को अष्टधातु से निर्मित होने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने मूर्ति के चमत्कारिक होने का दावा ऐसे अंदाज में किया कि सूबेदार वार्ड के जैन धर्मावलंबी ने 50 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया। पेशगी के तौर पर 1 लाख 10 हजार रुपए भी दे दिए। जब मूर्ति की जांच कराई तो पता चला कि मूर्ति पीतल से बनी है। मामले में पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सूबेदार वार्ड निवासी जैन व्यक्ति की मुलाकात कंछेदी कुर्मी उम्र 58 साल निवासी रसूलपुर, जिला विदिशा और सूरत चढ़ार पिता सुकई उम्र 43 साल निवासी देवलचोरी थाना राहतगढ़ जिला सागर से हुई। दोनों ने अपने पास रखी एक जैन तीर्थंकर की मूर्ति निकाली और कहा कि हमारे पास बड़ी ही चमत्कारिक अष्टधातु से निर्मित मूर्ति है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। दोनों की बातों में जैन व्यक्ति फंस गया। उसने पचास लाख रुपए में मूर्ति खरीद ली। एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपए भी दे दिए।

 

 

 

बाकी पैसे घर जाकर अदा करने की बात हुई। जैन व्य​क्ति ने सागर आकर सोचा क्यों न मूर्ति की जांच करा ली जाए। जब वह मूर्ति की जांच कराने पहुंचे तो पता चला कि मूर्ति पीतल की है। जिसकी बाजार में कीमत चंद रुपए ही है। यह सुनकर जैन व्यक्ति के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 12 अप्रैल 2024 को इस धोखाधड़ी की शिकायत मोतीनगर थाने में की गई। इस पर दोनों ही आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

 

 

 

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी यशवंत सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी कंछेदी और सूरत से मूर्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके पहले भी अन्य लोगों से धोखाधड़ी की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और मूर्ति समेत 1 लाख 10 हजार रुपए की जब्ती की गई है।


By - sagartvnews
14-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.