सागर-माता-पिता ने 6 साल की मासूम को चाचा के भरोसे पर घर में छोड़ा, फिर मिली ऐसी खबर

 

भरोसे में छोड़ी 6 वर्षीय बेटी
चाचा ने किया विश्वास को तार-तार

सागर-माता-पिता ने 6 साल की मासूम को चाचा के भरोसे पर घर में छोड़ा, फिर मिली ऐसी खबर

सागर जिले के खुरई में रिश्तों और विश्वास को तार-तार कर देने वाला दुखद मामला सामने आया है। इसमें नवरात्रि के दौरान कन्यापूजन के बीच एक सगे चाचा ने अपनी 6 साल की मासूम भतीजी की हंसिया से जान ले ली। आरोपी चाचा ने साेमवार दोपहर करीब 12 बजे मासूम की गर्दन पर हंसिया से वार कर दिया। इससे मासूम की मौके पर ही जान चली गई। घटना के से आरोपी चाचा फरार हो गया है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक
शिवाजी वार्ड निवासी राजेश अहिरवार सोमवार को अपनी दोनों दो बेटियों और पत्नी के साथ बैंक से रुपए निकालने के लिए घर से निकला था। इसी बीच राजेश का छोटा भाई भारत अहिरवार आया और अपनी भाभी से कहा कि तनु को छोड़ जाओ मैं उसे घुमाने बाजार ले जाउंगा। उसकी बात पर 6 साल की बड़ी बेटी तनु को उसके चाचा के भरोसे घर पर छोड़ दिया। पति—पत्नी बैंक चले गए। अकेले का फायदा उठाकर चाचा भारत ने हंसिया मारकर मासूम तनु की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। घटना की सूचना पड़ौसियों ने बैंक पहुंचकर राजेश को दी। जब पति—पत्नी घर पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर कांप उठे। सुचना मिलते ही एसडीओपी सचिन परते, थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी चाचा भारत फरार है। उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीमें सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी हैं। बताया जाता है कि आरोपी राजकोट गुजरात में मजदूरी का काम करता था। वह राजकोट से रविवार को ही अपने घर वापस आया था। उसने मासूम की जान क्यों ली? इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी। एसडीओपी सचिन परते ने बताया कि एक सगे चाचा ने अपनी ही भतीजी की जान ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल वारदात का कारण सामने नहीं आ सका है।


By - sagar tv news
15-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.