सागर-14 करोड़ संपत्ति की मालकिन है भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े,पति से ज्यादा धनवान | sagar tv news

 

सागर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के पास 14.53 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 62 लाख रुपए की चल संपत्ति है तो 13.91 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसके साथ पति के साथ मिलाकर उन पर 77.48 लाख रुपए का लोन भी है। यह जानकारी डॉ. वानखेड़े ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए अपने पहले नाम-निर्देशन पत्र में दी है। नवरात्र के मुहूर्त के चलते डॉ. वानखेड़े ने सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 19 अप्रैल तक प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन जमा किए जाएंगे

 

 


भाजपा प्रत्याशी लता के पति नंदकिशोर वानखेड़े के पास 31.79 लाख रुपए की चल संपत्ति है। जबकि 53.14 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 20.83 लाख रुपए का लोन भी बकाया है। दोनों के संयुक्त खाते में भी 73846 रुपए हैं। उनके बेटे के पास 50 हजार 615 रुपए की चल संपत्ति ही है। बेटे के पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। यानी बेटे और पति के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी के पास ज्यादा चल और अचल संपत्ति है,

 

 

लता के पास 20 तोला सोना है, जिसका अनुमानित मूल्य उन्होंने 12 लाख रुपए बताया है। यह सोना पैतृक एवं भेंट स्वरूप मिलना बताया है। इसके साथ ही उनके पास दो किलो चांदी के आभूषण भी हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 1.30 लाख रुपए होना बताया गया है। इसके साथ ही उनके पास एक डायमंड का सेट है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई है। उनके पति के पास स्वयं के खरीदे 3 लाख रुपए कीमत के 5 तोला सोने के आभूषण हैं।

 

 


By - sagartvnews
16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.