सागर-बिना अनुमति बनी कालोनी में हुए निर्माण कार्य बुल्डोजर से तोड़े,रास्ता किया बंद | sagar tv news

 

खुरई शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। इसके तहत नगर पालिका की टीम ने दो कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को जेसीबी से तहस-नहस कर दिया। जानकारी के मुताबिक खुरई नगरीय निकाय क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से अवैध कॉलोनियों का कारोबार चल रहा है।

 

 

जिसकी सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम ने ऐसे सभी कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर नपा ने सख्त कार्रवाई की सूचना दी थी लेकिन इसके बाद भी कॉलोनाइजरों द्वारा कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए गए थे।

 

 

 

जिसके बाद नगर पालिका परिषद खुरई की संयुक्त टीम ने नगर पालिका क्षेत्र की दो कॉलोनीयों में बुल्डोजर चला दिया। बाईपास स्थित मॉडल स्कूल के पास अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण कार्यों को हटवाया गया है।

 

 

 

इसके अलावा सिविल अस्पताल खुरई के पास निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी के भी निर्माण कार्यों को हटवाया है। भविष्य में इस तरह के असंवैधानिक कार्यों की पुनरावृति ना करने की सख्त हिदायत दी है।

 

 

 


By - sagartvnews
16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.