Sagar-शिवाजी वार्ड का मामला, 24 घंटे में पुलिस ने विश्वासघाती आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार

 

खुरई के शिवाजी वार्ड में सोमवार को मासूम बच्ची की जान लेने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची की जिद करने से चिढ़ता था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर लिया है। 24 घंटे में ही पुलिस ने उसे बाइक समेत पकड़ लिया। एसडीओपी सचिन परते और टीआई शशि विश्वकर्मा ने मामले का खुलासा किया है।

 

 

आपको बता दें शिवाजी वार्ड निवासी राजेश अहिरवार अपनी 6 वर्षीय बेटी तनु को अपने सगे भाई भारत अहिरवार के पास छोड़कर बैंक गया था। उसने ही बेटी को बाजार घुमाने की बात कहकर रोका था। इसके बाद भारत ने अपनी ही भतीजी के गले में हंसिया मारकर उसकी जान ले ली थी। एक दिन पहले ही वह नवरात्रि की पूजा करने गुजरात से खुरई पहुंचा था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी बाइक लेकर भाग गया था।

 

 

 

पुलिस ने गिरफ्तार जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि तनु जिद करती थी। वह उसकी बात नहीं सुनती थी। उससे जिस काम का बोलो तो वह मना कर देती थी। इसी बात से नाराज होकर वह बाजार से हंसिया खरीदकर लाया और उसकी जान ले ली। एसडीओपी सचिन परते ने बताया कि आरोपी ने बच्ची की जिद के चलते जान लेने की बात कही है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


By - sagartvnews
16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.