सागर | बिना मां बाप की बेटी बनेगी IAS !, UPSC में सफ़लता का राज़ बताया

 

सागर की बेटी सोफिया सिद्दकी का यूपीएससी की परीक्षा में सिलेक्शन हो गया है, इसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है जान पहचान वालों के भी बधाई देने के लिए फोन आ रहे हैं तो कई लोग घर पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे सोफिया सागर के शुक्रवारी की निवासी हैं फिलहाल वे अपने भाई के घर जीएसटी कॉलोनी में रहकर तैयारी कर रही थी, 28 साल की सोफिया ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 6 बार यूपीएससी का एग्जाम देकर यह मुकाम हासिल किया है, ऑल इंडिया 758 रैंक प्राप्त की है, सागर टीवी न्यूज़ से बात करते हुए वे कहती हैं कि कभी किसी को शुरुआती असफलता से निराश होकर नहीं बैठना चाहिए, बल्कि और भी ज्यादा मेहनत करनी चाहिए, उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मां बाप भाई बहन और शिक्षकों को दिया है, सोफिया के माता-पिता की ही इच्छा थी की बेटी सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर बड़ी अधिकारी बने 2017 में कंप्यूटर से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन एक दो नंबर की वजह से उन्हें 5 बार असफलता का सामना करना पड़ा सोफिया लगातार प्रयास करती रही मेहनत को और भी ज्यादा बढ़ती रही और छठवीं बार में वह समय आया जब उनके संघर्ष ने सफलता का रूप लिया, 
 

सोफिया सिद्दीक ने सेल्फ स्टडी सेल्फ नोट्स बनाकर पढ़ाई की 6 से 8 घंटे तक वह पढ़ाई करती थी, दूसरे बच्चों को उन्होंने सफलता का सूत्र बताते हुए कहा कि कोई भी विषय की अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो एक ही किताब से पढ़ाई करें बार-बार उसका रिवीजन करें जिस एग्जाम को देने की तैयारी है, उसके पिछला पेपर में जाकर क्वेश्चन पेपर को समझें कौन सा आयोग हमसे क्या पूछना चाह रहा है उसको समझना चाहिए.


By - sagar tv news
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.