सागर - भाजपा के दलालों के साथ थाने न आए, चुनाव से पहले लगे पोस्टरों ने उड़ाई नेताओं की नींद

 

भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें,आदेश अनुसार समस्त स्टाफ नरयावली थाना, इस तरह के पोस्टर सागर जिले के नरयावली ग्राम पंचायत में थाने के चारों तरफ लगा दिए गए, जिसे पढ़कर हर भाजपा कार्यकर्ता का माथा घूम रहा है, इलाके में दिन भर यह पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे, कि आखिर किसके द्वारा यह पोस्टर चिपकाए गए हैं क्या पुलिस नहीं इनको लगवाया है अगर लगवाया है तो क्यों लगवाया है क्या पुलिस भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से परेशान हो गई है,
 
कहीं है लोकसभा चुनाव से पहले कोई षड्यंत्र तो नहीं है, इस तरह के सवाल लोगों के दिमाग में घूमते रहे कुछ स्थानीय नेताओं ने थाना प्रभारी से इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने जांच करने की बात कही वहीं शाम होते होते एक लाइन की सूचना जारी कर इसे असामाजिक तत्वों का काम बता दिया, भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही की मांग की है, जिस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक स्थल और दुकानों पर पोस्टर लगाकर भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया है,
 
जिससे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा यदि कार्रवाई नहीं होती है तो फिर सभी कार्यकर्ता अपने मान सम्मान के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे, लेकिन बात यह है कि जिस किसी भी अज्ञात शरारती तत्व के द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं उसका नाम सामने आना चाहिए 
नरयावली थाने से एक पत्र सोशल मीडिया में जारी किया गया है जिसमें लिखा है कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस की छवि धूमल करने के लिए नगर में और आसपास पोस्टर लगाए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है,
 
 
 

By - sagar tv news
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.