सागर- स्कूल से साथ रही सहेलियों ने पास की UPSC, अब एक साथ अफसर बनेंगी साक्षी और सोफिया!

 

यूपीएससी परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा में सागर के सदर बाजार निवासी साक्षी दुबे और शुक्रवारी वार्ड निवासी सोफिया सिद्धिकी का चयन हुआ है, सागर के अलग-अलग इलाके में रहने वाली यह दोनों ही युवतियां अच्छी फ्रेंड है, साक्षी और सोफिया ने सेंट जोसेफ स्कूल में 12वीं तक की पढाई साथ में की हैं. वही इन दोनों ही बेटियों ने घर पर ही नोट्स तैयार कर पढ़ाई की और यह मुकाम हासिल किया, इन दोनों की आखिरी मुलाकात यूपीएससी के इंटरव्यू के दौरान हुई थी, दोनों नहीं एक दूसरे को इंटरव्यू के लिए शुभकामनाएं दी थी अब दोनों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है,

 

शुक्रवारी निवासी सोफिया सिद्धिकी ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए देश में 758 वीं रैंक हासिल की है। वह दो भाई और दो बहन हैं। सोफिया का कहना है कि मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हूं, लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे भाई और बहन और शिक्षकों ने मुझे पढ़ाई में सहयोग किया, जिस कारण मैंने यह सफलता हासिल की है। उनकी बड़ी बहन एमपीपीएससी की तैयारी कर रही हैं। मेंस के समय मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और इस दौरान भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और परीक्षा दी जिसके चलते मुझे आज यह सफलता मिली है।

 

वहीं सदर के कैंट थाना के पास रहने वाली साक्षी दुबे के पिता राजीव दुबे व्यापारी हैं। उन्होंने अपने पिता की मेहनत को देखते हुए घर पर रहकर ही कड़ी मेहनत की और दिनभर में कभी 6 तो कभी इससे ज्यादा घंटों तक लगातार पढ़ाई करते हुए 654 भी रैंक हासिल की है। सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में पढ़ी साक्षी ने बताया कि मैंने कोचिंग की अपेक्षा घर पर रहकर ही पढ़ाई करना उचित समझा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को दिया है।


By - sagar tv news
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.