आस्ट्रेलिया में पढ़े गुड्डू राजा बुंदेला का 19 अप्रैल को सागर में शक्ति प्रदर्शन

 

 

आस्ट्रेलिया में पढ़े गुड्डू राजा बुंदेला का 19 अप्रैल को सागर में शक्ति प्रदर्शन

 


सागर-आस्ट्रेलिया में पढ़े कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला, राजनैतिक जमीन बनाने में जुटे,19 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन

 

सागर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला 19 अप्रैल को अपना नामांकन जमा करेंगे नामांकन से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी राष्ट्रीय महासचिव, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे ललितपुर के गुड्डू राजा बुंदेला ने महा अष्टमी को मुहूर्त वाला नामांकन जमा किया है शपथ पत्र के अनुसार गुड्डू राजा ने ग्वालियर से 1991 में इंटर और झांसी से 1993 में इंटर मीडिएट की परीक्षा सीबीएसई के बोर्ड के माध्यम से पास की। इसके बाद वह करीब 4 साल तक आस्ट्रेलिया में रहे। जहां के मेलबर्न शहर से गुड्डू राजा ने सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस में डिप्लोमा हासिल किए। चंद्रभूषणसिंह गुड्डू राजा बुंदेला किसी जमाने में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के पारिवारिक मित्र रहे हैं। अखिलेश और गुड्डू ने आस्ट्रेलिया में रहकर साथ पढ़ाई की है। बाद में राजनीतिक जमीन की तलाश में गुड्डू राजा ने सपा को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। वहां भी बात नहीं बनी तो वह 6 महीने पहले मप्र विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस में आ गए। गुड्डू के पिता सुजानसिंह बुंदेला, दो बार कांग्रेस के टिकट पर ललितपुर-झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं। वे पूर्व पीएम स्व. इंदिरागांधी के काफी करीबी रहे हैं।
अब गुड्डू राजा बुंदेला सागर में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं हालांकि सागर लोकसभा क्षेत्र में यह उनके लिए कठिन चुनौती है क्योंकि इस सीट पर 1996 से लगातार भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है 33 साल पहले साल 1991 में कांग्रेस ने आखिरी बार यहां से जीत हासिल की थी बुंदेलखंड के मुख्यालय वाली सागर लोकसभा भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है,


By - sagar tv news
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.