बंद कारों में सड़क किनारे जमी थीं महफिलें, युवक-युवतियां तोड़ रहे थे मर्यादा, पुलिस ने फिर

 

सड़क किनारे झलक रहे थे जाम पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

बंद कारों में सड़क किनारे जमी थीं महफिलें, युवक-युवतियां तोड़ रहे थे मर्यादा, पुलिस ने फिर

ग्वालियर में शाम होते ही सड़कें शराब पीने वालों का अड्डा बन जाती हैं। आने जाने वाले और रहवासी लोग रहीसों की हरकतों से परेशान रहते हैं। पुलिस की ​महिला सेल ने अब ऐसे शराबियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। देर रात DSP किरण अहिरवार और CSP हिना खान सड़कों पर निकल पड़ीं। कलेक्टरेट रोड, न्यू सिटी सेंटर, सिरोल इलाकों में देर रात दबिश देकर सड़क के किनारे कारों में युवक और युवतियां जाम छलकाती मिलीं। पुलिस ने युवतियों को तो समझाइश देकर घर रवाना कर जबकि युवकों से सड़कों पर ही उठक-बैठक लगवाकर सबक सिखाया। कोई बोला दादी का निधन हो गया तो गम में पी रहे किसी ने कहा गलती हो गई किसी ने कहा पहली बार आए हैं आगे से ध्यान रखेंगे।
दरअसल ग्वालियर के पॉश इलाके कलेक्टरेट रोड, न्यू सिटी सेंटर और सिरोल के रहवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि इन इलाकों में रात के वक्त सड़कों के किनारे युवा युवतियों कारों में बैठकर शराब पीते हैं। कई जगह खुलेआम भी शराबखोरी हो रही है। शिकायत मिलने के बाद रात में DSP महिला अपराध किरण अहिरवार और यूनिवर्सिटी CSP हिना खान ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। कलेक्टरेट रोड पर सड़क किनारे दर्जनों कारें खड़ी मिली, पुलिस की महिला विंग ने इन कारों की तलाशी ली तो इनमें युवा युवतियों शराब पीते पाए गए। वही न्यू सिटी सेंटर और सिरोल इलाकों में तो लोग कारों की छत पर बैठकर शराब पीते पकड़ाए। चाय-पान के टपरों पर भी शराबखोरी और भीड़ जमा थी। DSP और CSP ने युवतियों को समझाइए देकर घर भगा दिया और शराब पीने वाले युवकों को जमकर फटकार लगाई। कई युवकों से उठक बैठक लगवाने के बाद उन्हें घर रवाना किया। महिला विंग ने इन इलाकों में देर रात तक खुले रेस्टोरेंट में भी दबिश दी और संचालकों को शराबखोरी न करने की नसीहत दी। अब देखना यह होगा कि पुलिस की इस सख्ती का असर कब तक दिखाई देता है।


By - sagar tv news
17-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.