Sagar-बीएमसी से निकली जागरूकता रैली, मतदान का बताया महत्व, जानिए कलेक्टर ने क्या कहा ?

 

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा रंगोली एवं शपथ का आयोजन भी किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने कॉलेज के विद्यार्थियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। इसके बाद शहर की मुख्य सड़कों पर नारों एवं तख्तियों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया।

 

 

रैली डीन आफिस से चैतन्य अस्पताल तक निकाली गई। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि युवा मतदाता वास्तव में प्ररेणा का कार्य करतें है। इनकी ऊर्जा का सकारात्मक पहलू मतदाताओं को प्रेरित करेगा। शहरी मतदाताओं से अपेक्षा है कि वह आगामी लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करेंगे। पिछले लोकसभा निर्वाचन में 62.54 की तुलना में इस बार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान किया जाना चाहिए।

 

 

पैरा मेडिकल छात्राओं द्वारा वोट फॉर बेटर इंडिया रंगोली भी सजाई गई। इसके बाद लगभग 500 विद्यार्थियों को मतदान शपथ के द्वारा निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से बचते हुए मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई गई। पीसी शर्मा द्वारा लिखित गीत लोकसभा के महापर्व को यू मनाते हैं को बजाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं मेडिकल कॉजेल स्टाफ सहित स्टूडेंट मौजूद रहे।


By - sagartvnews
18-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.