Sagar-लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 13 नामांकन फार्म जमा, लता वानखेड़े ने जमा किए दो नामांकन पत्र ?

 

सागर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। चौथे दिन गुरुवार को सात अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। अब तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के समक्ष कुल तेरह नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े ने दो आवेदन पत्र जमा किए हैं।

 

 

एक फार्म मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जमा कराया ज​बकि दूसरा फार्म सागर के स्थानीय नेताओं ने जमा कराया। इसके पूर्व भी मुहूर्त के हिसाब से उनके द्वारा आवेदन जमा किया जा चुका है। बहुजन समाज पार्टी की ओर से भगवती जाटव ने अपने दो नाम निर्देशन जमा किए। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी सुरेश धानुक ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी राम भजन बंसल एवं तोषमानी पंथी के द्वारा भी नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।

 

 

इसके पहले 6 नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा चुके हैं। इस तरह लोकसभा सीट से अब तक कुल तेरह नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके हैं। शुक्रवार 19 अप्रैल को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि नियत की गई है। इसके बाद आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। अब देखना होगा कि सागर लोकसभा से कितने प्रत्याशी अपना भाग्य अजमाने चुनावी मैदान में उतरते हैं।


By - sagartvnews
18-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.