Sagar - दोपहर में मुख्यमंत्री ने जिस सड़क पर रोड शो किया कुछ घंटे बाद उसी रास्ते पर लगा जाम

 

 

 

सागर शहर और ट्रैफिक जाम अब दोनों आम बात हो गई है गुरुवार की शाम एलिवेटेड कॉरिडोर से कोतवाली बड़ा बाजार तक लगे जाम में लोग परेशान होते हुए नजर आए, क्या दो पहिया क्या चार पहिया सभी इसमें रेंगते हुए नजर आए, वहीं गर्मी होने की वजह से वाहन चालक पसीना पसीना हो गए, ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी तो हुई साथ ही उनका ईंधन भी फालतू में जलता रहा, 

 

 

दरअसल सागर शहर में कब और कहां पर लोग ट्रैफिक में फंस जाएं अब यह कहा नहीं जा सकता, 4 घंटे पहले जिस सड़क से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुजरे थे उसी रास्ते पर लोग रेंग रहे थे, जाम में फंसे लोग यही कहते हुए नजर आए कि आखिर इससे निजात कब मिलेगी ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कई तरह के प्रयोग किए जाने के बाद भी शहर वासियों को राहत नहीं मिल पा रही है


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.