सागर-ट्रांसफॉर्मर और पोल में लगी Fire,बिजली सप्लाई हुई बाधित,ओवर लोडिंग बड़ा

खुरई शहर में गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को शहर के एक बिजली के पोल में लगे बॉक्स में आग लग गई तो वहीं दूसरी जगह ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई है।

 

ट्रांसफॉर्मर और पोल में लगी आग-गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। आलम यह है कि ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो गए हैं। ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है। ऐसे ही बिजली विभाग के पास मुख्य सड़क पर लगे बिजली के पोल के बॉक्स में आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई करीब 2 घंटे बंद रही।

 

इसके बाद सागर नाका चौराहा पर बिजली के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सागर नाका क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। जानकारी लगते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। आग को बुझाने के बाद सुधार कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे बाद बिजली की सप्लाई शुरू हो सकी।

 

ओवर लोडिंग से जल रहे ट्रांसफॉर्मर-बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड से शहर के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने और बिजली के खंभों से चिंगारियां निकलने से बिजली सप्लाई बंद की जा रही है।


By - sagar tv news
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.