सीएम मोहन यादव का रथ बंद,धक्का लगाते छूटा सुरक्षाक​र्मियों का पसीना,सीएम कार में बैठ निकले

 

लोकसभा चुनाव में 29 सीेटें जीतने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के तूफानी दौरे चल रहे हैं। सीएम हेलीकॉप्टर से एक दिन में ही कई जिलों में भाजपा को मजबूत बनाने में लगे हैं। गुुरुवार को सीएम ने पहले सागर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो कर प्रत्याशी लता वानखेड़े का नामांकन जमा कराया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से भिंड लोकसभा पहुंचे।

 

 

यहां प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में प्रचार करने निकले। सीएम यहां रथ में सवार होकर रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान तकनीकि खराबी आने से रथ बंद हो गया। ड्राइवर ने चालू करने के लिए काफी प्रयास किए। रथ को आगे बढ़ाने के लिए सीएम के सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों को ही रथ को धक्का लगाना पड़ा। इससे उनके पसीने छूट गए।

 

 

बीच प्रचार में रथ बंद होने से भाजपा एवं सीएम की ​किरकिरी हो गई। रथ चालू न होते देख सीएम बीच में ही रथ से उतर कर एक कार में सवार हुए हेलीपेड के लिए निकल गए। इस तरह उनका रोड शो लापरवाही की भेंट चढ़ गया।

 

 


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.