सागर-कारीगर का गुम गया था 14 ग्राम सोना,सीसीटीवी की मदद से बरामद हुआ 90 हजार का माल | sagar tv news

 

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे लोगों की खुशियां लौटाने के काम भी आ रहे हैं। बड़े बाजार में एक सोने के कारीगर का सोना तीसरी आंख की मदद से वापस मिल गया है। खोई खुशी मिलने से कारीगर के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पुलिस ने तकनी​क का सहारा लेकर 6 घंटें के भीतर ही 90 हजार रुपए कीमती 14 ग्राम सोना वापस कर दिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मोहन नगर वार्ड बड़ा बाजार सागर निवासी अमर सोनी बीना में ज्योति ज्वेलर्स दुकान पर सोने के कारीगर का काम करते हैं। वह सुबह 9 बजे सागर में कोतवाली से रामबाग की तरफ जा रहा था। तभी जेब से कागज की पुड़िया में रखा सोना 14 ग्राम सोना गायब हो गया। जैसे ही सोना गायब होने की भनक लगी तो उनके पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई।

 

 

उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर अपनी गरीबी का हवाला देकर मदद की मांग की। इस पर कंट्रोल रूम प्रभारी आरकेएस चौहान ने स्टॉफ को सीसीटीवी चेक करने के निर्देश दिए। इसमें अमर सोनी कोतवाली से सराफा तरफ जाते हुए दिखे वहीं पर उनकी जेब से पुड़िया गिरती दिखी। थोड़ी देर में एक बाइक सवार की इंट्री होती है जो पुड़िया उठा लेता है।

 

 

इसके बाद बाइक के रजिस्ट्रेशन की आॅनलाइन जानकारी निकाली। इसमें बाइक बालाघाट निवासी व्यक्ति के नाम पर निकली। उसका मोबाइल नंबर निकालकर सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच सागर में बाइक चलाने वाले की जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि बाइक उनके इंदौर निवासी दामाद तरूण ठाकुर चला रहे थे। इस पर तरूण को कंट्रोल रूम बुलाकर पुड़िया के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने सहर्ष सोना निकालकर सौंप दिया।

 

 

 

तरूण ने बताया कि वह खुद भी सोना मालिक की राह देख रहे थे। एसपी ने सोना ढूंढने वाली टीम की सफलता पर बधाई दी। प्रभारी आरकेएस चौहान ने सोना लौटाने वाले तरूण ठाकुर का सम्मान किया। फरियादी अमर सोनी ने भी सोना वापस मिलने पर पुलिस को धन्यवाद दिया।

 

 


By - sagar tv news
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.