Sagar-हाइवे पर दो बाइकों का हुआ आमना-सामना, जानिए क्या हुआ 23 वर्षीय युवक के साथ ?

 

सागर जिले के देवरीकलां में शुक्रवार को नेशनल हाइवे 44 पर सड़क हादसा सामने आया। इसमें दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की जान चली गई जबकि दो युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक देवरी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 टिकरिया तिराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

 

 

 

इसमें एक मोटर साइकिल सवार नीतेश पिता दुर्जन प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी खंडेराव वार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। वहीं दूसरी बाइक के कपिल शर्मा उम्र 23 और संदीप वैरागी देवरी निवासी गंभीर घायल हो गए।

 

 

 

इन दोनों को भी नीतेश के साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली है।


By - sagartvnews
19-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.