चुनाव के बाद बस से लौट रहे थे होमगार्ड-पुलिस के जवान,आधा दर्जन एंबुलेंस पहुंची मौके पर

 

बैतूल के पास होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना बरेठा घाट के पास शनिवार को हुई। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बस पलटकर खाई में गिर गई। इससे होमगार्ड के 40 और जिला पुलिस बल के 5 जवान सवार थे।

 

 

इनमें से 34 जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख—पुकार मच गई। आधा दर्जन एंबुलेंसों की मदद से घायलों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल जवान छिंदवाड़ा जिले के लोकसभा चुनाव के बाद लौटकर राजगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा में लोकसभा सीट पर मतदान था। यहां पर राजगढ़ जिले के होमगार्ड जवान और पुलिसकर्मी ड्यूटी करने गए थे। रात में ड्यूटी पूरी होने के बाद सभी बस में सवार होकर लौट रहे थे। सुबह करीब 4 बजे बस जैसे ही बैतूल के शाहपुर तहसील के बरेठा घाट के पास पहुंची तभी ट्रक ने टक्कर मार दी।

 

 

 

जिससे बस पलट कर खाई में गिर गई। बस में सवार करीब 34 घायल होमगार्ड और पुलिसकर्मी घायल हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंसों की सहायता से शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर 8 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं 26 घायलों का शाहपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

 

बस ड्राइवर और क्लीनर को भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं ट्रक ड्राइवर गायब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को लाने ले जाने में लगी रहीं। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। बैतूल एसडीओपी शालिनी परते ने बताया कि होमगार्ड और जिला पुलिस बल के जवानों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बस में 40 जवान सवार थे। हादसे में 8 गंभीर जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 


By - sagartvnews
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.