मंडी में फसल बेचकर बाहर निकले किसान की गाढ़ी कमाई ले भागे चोर, जानिए कैसे दिनदहाड़े हुई चोरी

 

शिवपुरी में बस स्टैंड पर दिनदहाड़े किसान के 1 लाख 60 हजार रुपए चुराने का मामला सामने आया है। किसान मंडी में फसल बेचकर बाजार में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने बाल्टी समेत रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक प्रेम सिंह धाकड़ पिता गजानंद धाकड़ निवासी मगरदा सुबह गांव से ट्रैक्टर—ट्राली में अनाज भरकर कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। अनाज बेचेने से किसान को 1 लाख 60 हजार रुपए मिले। रुपए लेकर प्रेमसिंह बाजार में खरीदारी करने लगे। उन्होंने डिटर्जेंट की बाल्टी खरीदी। इसी बाल्टी में रुपए रख दिए।

 

 

जैसे ही बाल्टी को ट्रैक्टर पर रखकर दुकान से सामान उठाने लगे। इसी बीच दो बदमाश आए। पहला बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरे ने बाल्टी चुरा ली। इसके बाद दोनों फुर्र हो गए। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। किसान की शिकायत के बाद पुलिस चोरों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


By - sagartvnews
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.