सागर-नगर निगम के सामने खड़ी थी गाय, नशे में धुत था कार चालक, जानिए फिर क्या हुआ ?

 

सड़क किनारे खड़ी थी गाय
कार चालक आ गया सामने

सागर-नगर निगम के सामने खड़ी थी गाय, नशे में धुत था कार चालक, जानिए फिर क्या हुआ ?

सागर में वाहन चालक नशे में धुत होकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे राहगीरों के साथ मवेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। नगर निगम कार्यालय के सामने ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां कार चालक ने नशे की हालत में एक गाय को टक्कर मार दी। गाय के पेट और पैरों में चोट आने से वह खड़ी नहीं हो पा रही है। गाय मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णगंज वार्ड निवासी श्याम यादव की गाय 19 अप्रैल की रात 9 बजे नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वेगनआर कार क्रमांक एमपी 15 ए 4449 के चालक ने आकर उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाय दूर जा गिरी। आसपास के लोगों के आने पर कार चालक रुक गया। वह शराब के नशे में था। उसके पीछे चल रहे बाइक सवारों ने बताया कि वह सिविल लाइन से उसके पीछे आ रहे हैं करीब आधा दर्जन जगहों पर कार टकराते—टकराते बची। आखिर उसने गाय को टक्कर मार ही दी। फरियादी श्याम यादव ने गोपालगंज थाने पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एमवीए के तहत धारा 279 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


By - sagar tv news
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.