सागर-भाजपा के दलालों के साथ थाने ना आए, पकड़े गए पोस्टर लगाने वाले

 

सागर। सागर जिले के नरयावली क्षेत्र में  कई स्थानों पर चिपके विवादित पोस्टरों को चिपकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पोस्टरों पर लिखा था कि सूचना : भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें, आदेशानुसार समस्त स्टाफ नरयावली थाना  इन पोस्टरों को लेकर बीजेपी नेता और पुलिस महकमा दोनो हलाकान थे। विवादित पोस्टर से पुलिस और बीजेपी दोनों की बदनामी हो रही थी। नरयावली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदीप लारिया लगातार चार दफा से विधायक है। 

 

रात में चिपकाए थे पोस्टर,  सुबह मचा हड़कंप -नरयावली कस्बे में अज्ञात लोगों ने सोमवार की रात को धार्मिक स्थलों , मकानों ,बस स्टाप और बाजार में जगह-जगह विवादित पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर में लिखा था कि भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें, आदेशानुसार समस्त स्टाफ नरयावली थाना।

 

 

 

सुबह जैसे ही इन पोस्टरो को स्थानीय लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इससे नाराजगी फैली। इसके वीडियो फोटो मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर चले। बीजेपी नेताओ ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पूरे मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले में संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीम गठित कर पोस्टर चस्पा करने वालों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग की गई।

 

दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने ,वाहन चेकिंग से नाराज थे आरोपी- जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सत्यम सोनी निवासी बड़ा बाजार और लेहदारा नाका निवासी राजा ठाकुर को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चुनाव के चलते नरयावली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हमारी कार रोकी थी। इससे हम लोग शादी में जाने के लिए लेट हो गए थे।

 

इसी बात की गुस्सा में बीना से लौटते समय हम लोगों ने नरयावली कस्बे में जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दिए थे। नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।


By - sagar tv news
20-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.