सागर-अचानक सुनार नदी हुई लबालब,पुल के ऊपर से निकल रहा पानी | sagar tv news |

 

भीषण गर्मी में एक ओर जहां नदी, नाले और तालाब सूख पड़े हैं तो वही सागर के रहली से निकली सुनार नदी लबालब हो गई है, पानी छोटे पुल के ऊपर से बह रहा है, यह अटल सेतु के पास खूबसूरत नजारे देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक नगर वासी भी घाट के पास पहुंच रहे है, जिसकी वजह से इन घाटों की रौनक लौट आई है,

 

 


बता दें कि कुछ दिन पहले सोनपुर-समनापुर डेम से पानी छोड़ा गया था जो अब रहली तक पहुँच गया और अब तीन चार दिन में गढ़ाकोटा भी पहुँच जाएगा,
सुनार नदी लबालब भरने से नदी की टूट चुकी धार फिर शुरू हो गई है। नदी में जलभराव होने से नगर की जल सप्लाई व्यवस्था को तो फायदा होगा ही, लोगों को निस्तार और मवेशियों को पीने पानी भी मिलने लगा है। नदी किनारे खेतों के जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से किसान ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई कर रहे हैं लेकिन इसका लाभ मछुआरों को भी मिल रहा है। नदी के तटों पर लोग मत्स्याखेट कर मछलियां पकड़ रहे हैं।

 

 

 

दरअसल सुनार नदी सहित अन्य नदी, नाले व तालाब सूखने से मत्स्याखेट बंद हो गया था, जिससे मछुआरों का धंधा मंदा हो गया था और वे निराश थे लेकिन अब नगरीय क्षेत्र में करबला से लेकर चौहान घाट तक नदी भरी हुई हैं। साथ ही पानी के साथ मछलियां भी बहकर आई हैं। भराव क्षेत्र में तटों पर मछुआरे विभिन्न तरीके से मछलियां पकड़ रहे हैं। इससे मछुआरों की आजीविका भी चल रही है, जिससे वे खुश हैं। अटल सेतु के नीचे, करबला, चौहान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर मछुआरे मत्स्याखेट कर रहे हैं।

 

 

 


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.