सीएम के सारथी बने पूर्व गृहमंत्री,मोहन यादव को ई-कार्ट में घुमाया
सीएम के सारथी बने पूर्व गृहमंत्री,मोहन यादव को ई-कार्ट में घुमाया
सीएम के सारथी बने पूर्व गृहमंत्री मोहन यादव को ई-कार्ट में घुमाया
ग्वालियर आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गोल्फ कार्ट (इलेक्ट्रिक कार) में घुमाया। उन्होंने कार्ट खुद ड्राइव की, बगल वाली सीट पर सीएम को बैठाया। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पार्टी मीटिंग के सिलसिले में इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट पहुंचे। वे आज ग्वालियर - चंबल प्रवास पर हैं। रिसॉर्ट के मालिक गृहमंत्री के बेटे का है। बता दें, ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है। प्रचार कर शाम थम जाएगा। ई कार्ट में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीएम डॉ. मोहन यादव के सारथी बने। कार्ट पर घूमते हुए आगे की रणनीति भी बनाई। पूर्व गृहमंत्री ने सीएम को कार्ट में पूरा रिसॉर्ट विजिट कराया। इस दौरान दोनों में आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री यहां प्रबुद्ध जनों की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
वहीं ग्वालियर-जीतू पटवारी द्वारा इमरती देवी पर दिए गए बयान पर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोले कि अमर्यादित भाषा किसी की अच्छी नहीं रहती, राजनीति के अंदर सभी को मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए, ऐसा मेरा मानना है।
वहीं ग्वालियर-इंपिरियल रिजॉर्ट में सीएम मोहन यादव ने शहर के व्यापारियों और प्रबुद्ध जनों को किया संबोधित, सभी से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की, व्यापारियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पहले व्यापारियों को चोर समझा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू करके चोर शब्द को खत्म किया है, तो 90% लोगों का शरीर खाने-पीने के टाइम की वजह से बिगड़ा और शुगर बढ़ गई फिर भी आपको चोर समझा जाता था। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि उन्होंने व्यापारियों के बीच पहुंचकर बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की है, हालांकि जीतू पटवारी पर दर्ज हुई एफआईआर के बारे में सवाल पूछने पर वे कन्नी काट गए।