सागर-भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े ने किया मतदान क्या बोली देखिए | sagar tv news |
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है सागर लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है वहीं सागर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लता वानखेड़े के द्वारा सुबह 7:00 मतदान किया गया है उन्होंने मकरोनिया के बूथ क्रमांक 166 पर पहुंचकर वोट किया है वहीं इसके बाद मीडिया से हुई चर्चा में उन्होंने लोगों से मतदान की अपील करते हुए भाजपा को प्रचंड मतों से विजय बनाने का आग्रह किया है बता दें कि सागर लोकसभा में भाजपा की लता वानखेड़े और कांग्रेस के गुड्डू राजा सिंह बुंदेला के बीच सीधा मुकाबला है यहां से पांच निर्दलीय शहर 13 उम्मीदवार मैदान में है वही वोटिंग के लिए पुलिस और प्रशासन के द्वारा भी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैंसागर संसदीय क्षेत्र के कुल 17 लाख 45 हजार 690 मतदाता तेरह उम्मीदवारों में से अपना एक सांसद चुनेंगे। सागर संसदीय क्षेत्र में सागर जिले के अंतर्गत आने वाले 5 विधानसभा क्षेत्र क्रमशः सागर, खुर्द, सुरखी, नरयावली, और बीना तथा विदिशा जिले के विधानसभा क्षेत्र सिरोज, करवाई और शमशाबाद शामिल है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पूरे संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।