सागर के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित मोठी फाटक के पास ट्रक और डीजल टैंकर आपस में और फिर...
सागर के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित मोठी फाटक के पास ट्रक और डीजल टैंकर में टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों की टक्कर में लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक डीजल टैंकर जो नरयावली डिपो से डीजल भरवाकर सागर तरफ जा रहा था कि इसी दौरान एक ट्रक सागर से बांदरी तरफ जा रहा था कि दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।
इस घटना में वहां खड़े बाइक सवार यशपाल अहिरवार निवासी मोठी इसकी चपेट में आ गया। वह दोनों वाहनों के बीच में फंस गया था। जिसे तत्काल घायल अवस्था में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक का पैर फैक्चर हो गया है। दोनों वाहनों के ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित हैं। घटना के बाद सड़क के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बांदरी पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य सभी वाहनों को एक साइड से निकाला जा रहा था। करीब तीन घंटे के बाद सड़क से दोनों वाहनों को अलग कर दिया गया है।