ब्रूनो डॉग की स्मृति में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड,पशु प्रेमियों ने रखे विचार
नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित बीएसएल स्कूल में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ,पिपुल फॉर एनिमल्स संस्था द्वारा मूक पशु पक्षियों के सरक्षण के लिए जन जागरूकता के उद्देश से कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे करेली नगर के पशु प्रेमी उपस्थित हुए । सर्व प्रथम डॉग पर आधारित फिल्म का प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया ,कार्यक्रम में शक्ति धाम पीठाधीश्वर श्री दिवाकर महराज ने गाय,
कुत्ते,वा अन्य पशुओं का धार्मिक महत्व बताते हुए पशुओं से प्रेम करने की बात कही अन्य वक्ताओं में शहर की पशु प्रेमी प्रियांशी कौरव ने भी पशुओं के प्रति अपनी संवेदना रखते हुए उन्हें घर पर पालने से लाभ बताए, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र शर्मा ने अपने डॉग की विशेषता बताते हुए डॉग द्वारा एक बार सर्प से जान बचाने की बात बताई ,बसंत तिंगनाथ ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपने विचार रखें,प्रेस परिषद करेली के सचिव मनोज लुनावत ने धार्मिक महत्व बताते हुए एक दान पेटी जीव दान की रखने से पैसा इकट्ठा करने की बात कही और दानदाताओं की कमी नहीं है
बताया,डॉक्टर सुनील शर्मा ,डॉक्टर दीपक कौरव ने पशुओं के नियमित टीकारण और उन्हे पलते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए बताया, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण अधिकारी भागीरथ तिवारी ने अपनी संस्था की जानकारी दी ,अमित बर्मा आदि ने मूक पशुओं के संबंध में सुरक्षा और इलाज के संबंध में बात की वहीं दूसरी ओर पीपल फॉर एनिमल्स पदाधिकारी स्वाति गौरव ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से मुक पक्षियों की सुरक्षा को लेकर बात कहते हुए बताया कि पी एफ ए संस्था देश में प्रसिद्ध पशु प्रेमी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी की मार्गदर्शन में निर्देशन में किस तरह कार्य कर रही है बताया l