सागर- भूपेंद्र सिंह ने किया मतदान ,खुरई में अब तक 45 प्रतिशत वोटिंग हुई
देश के लिए सागर से सांसद चुनने के लिए चल रहे चुनाव में सागर से अब तक लगभग सभी दिग्गज नेता अपने-अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं इसमें पूर्व मंत्री और खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने भी बोटिंग की है उन्होंने खुरई के चंद्रशेखर बाढ़ में स्थित केंद्र क्रमांक 34 में जाकर मतदान किया है, उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान चल रहा है मतदाताओं में काफी उत्साह है और उनके उत्साह को देखकर लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजय बनेगी और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे,
खुरई विधानसभा में 11 बजे तक 30.87 प्रतिशत मतदान हो चुका है, वही भूपेंद्र सिंह के अलावा भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र जैन, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ,प्रदीप लारिया, महापौर संगीता सुशील तिवारी, पूर्व विधायक पारुल साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने वोट का इस्तेमाल कर चुके हैं और उन्होंने अन्य लोगों से भी मतदान करने का आग्रह किया है