CM को मंत्री द्वारा भेंट की भगवान कृष्ण की मूर्ति हुई गायब,2 पुलिसकर्मियों निलंबित, मचा हड़कम
लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश काफी कुछ देखने मिल रहा है। ऐसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक चुनावी रैली में उन्हें भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति दी, जो गायब हो गई। ये मूर्ति उन्हें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भेंट की थी। लापरवाही के मामले में, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
दरअसल रविवार को सागर जिले के राहतगढ़ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे थे। यहाँ एक चुनावी सभा के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति दी, जो गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक मामले ने तूल तब पकड़ा जब सीएम स्टाफ को मूर्ति नहीं मिली जिसके बाद मूर्ति की खोजबीन शुरू की गयी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया की रविवार को राहतगढ़ में सभा करने के बाद सीएम दूसरे स्थान के लिए रवाना हो गए और मूर्ति को एक विशेष कार में रखा जाना था, लेकिन एएसआई और कांस्टेबल जिनके पास इस तरह के काम का प्रभार था, उन्होंने मूर्ति को दूसरी कार में रख दिया। जब सीएम स्टाफ को मूर्ति नहीं मिली तो मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और मूर्ति की तलाश शुरू की गई। बाद में कर्मचारियों को मूर्ति तो मिल गई । लेकिन एसपी ने लापरवाही बरतने पर एएसआई और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया|