भूमि पूजन के पत्थर को मतदान केंद्र से आनन फानन में एक रूम में रखा फिर | sagar tv news |
बैतूल लोकसभा क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के एकीकृत हाई स्कूल कुंडी के मतदान केंद्र के अंदर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ नजर आया। भूमि पूजन के पत्थर को मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर खुला हुआ रखा गया था जिसमें स्थानीय नेताओं के साथ भूतपूर्व विधायक के नाम का भी उल्लेख था ।
जिसके शिकायत एसडीम एवं बैतूल कलेक्टर से करने के बाद उसे पत्थर को स्थानीय लड़कों की मदद से आनन फानन में करीब 3:00 बजे मतदान केंद्र से हटकर पास में बने एक रूम में रखा गया बता दे कि जिस समय पत्थर हटाया गया उसे समय करीब 50% से अधिक मतदान किया जा चुका था।