सागर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, अब आंधी-ओले का अलर्ट

 

सागर जिले में सुबह से हुई तल्ख़ गर्मी के बाद दोपहर में तेज हवाओ के साथ बारिश हुई, बारिश होने से सड़के तरबतर हो गई, सागर शहर में बूंदाबादी हुई तो राहतगढ़ शाहगढ़ रहली, गढ़ाकोटा, गौरझामर सहित अन्य इलाको में करीब चालीस मिनिट तक तेज बारिश होती रही, जिसकी वजह से लोगो को गर्मी से राहत मिली साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया, इसके बाद लोग खुले आसमान के नीचे घूमकर इसका आनंद लेते हुए नजर आये, मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिन कही कही तेज हवाएं चलने, बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

 



दरअसल बुधवार को तेज धूप के साथ दिन की शुरुवात शुरुवात हुई, दोपहर में पारा 41.7 डिग्री तक पहुँच गया, लेकिन अचानक एकाएक मौसम बला आसमान बादल छाए हवाएं चलने लगी और कही बूंदाबादी, कहीं हल्की बौछारे तक कहि तेज बारिश देखने को मिली।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, सागर, विदिशा, दमोह, बैतूल, खरगोन, रतलाम के धोलावाड़, उज्जैन और पन्ना में अगले कुछ घंटों में हल्की धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने, गरज-चमक, बारिश और ओले गिरने की भी आशंका है।

 

 

 

इसी तरह आगर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, रायसेन, बड़वानी, खरगोन, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, रीवा और मैहर जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।


By - sagaetvnews
08-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.