सागर-गुड्डा गुड़ियों की विवाह रस्मे निभाकर दिया दहेज न लेने का संदेश
अक्षय तृतीया पर गुड्डा गुड़ियों का विवाह रचाने की परंपरा तो सदियों से निभाई जा रही है मगर इस विवाह समारोह में दहेज न लेने और दहेज न देने का संदेश देकर सागर के कृष्णगंज क्षेत्र के बच्चो और महिलाओं ने विवाह समारोह की तीन दिन से तैयारी कर लगन हल्दी मंडप और महिला संगीत का कार्यक्रम किया बारात निकालकर कर दूल्हा दुल्हन की बर माला और कन्यादान की रश्म भी अदा की,
साथ ही बर माला के दौरान वर पक्ष के द्वारा दहेज की मांग करने पर बधू पक्ष ने शादी से भी इंकार कर दुल्हन ही दहेज है का संदेश देकर वर पक्ष को दहेज न लेने की समझाइश देकर समाज मे जागरूकता का संदेश दिया, और अंत मे रिसेप्शन कर बधू को नम आंखों से विदा किया शहर भर में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरो से हो रही है।