सागर-पेट्रोल लूटने लगी भीड़, डिब्बे बाल्टी ड्रम भर भर कर ले गए लोग | sagar tv news |
सागर के सानोधा टोल टैक्स के पास पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जैसे ही टैंकर पलटा तो वहां से निकल रहे राहगीर पेट्रोल लूटने के लिए टूट पड़े, देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई, बोटल डिब्बे बाल्टी ड्रम लेकर लोग पहुंच गए और पेट्रोल लूटते रहे टैंकर में 15000 लीटर से अधिक पेट्रोल भरा हुआ था, बता क्या जा रहा है कि यह टैंकर दमोह से सागर की तरफ जा रहा था टोल टैक्स के पास कबाड़ा दुकान के सामने अचानक एक गाय सामने आ गई, गाय को बचाने के चक्कर में टैंकर बेकाबू हो गया और रोड के किनारे जाकर पलट गया टोल टैक्स के आसपास मौजूद लोग उसे लूटने के लिए पहुंच गए, वहीं इसमें पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि यह टैंकर जहां पलता है वहां से बहेरिया थाना हो या सानोधा थाना के बीच 5 किलोमीटर की दूरी है पुलिस सूचना लगते ही 10 मिनट में भी पहुंच जाती तो पेट्रोल लूटने से बच सकता था वहीं अगर पेट्रोल टैंकर में आग लग जाती और कोई बड़ा हादसा हो जाता तो फिर क्या होता लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस घटना होने के आधा घंटे बाद भी वहां पर नहीं पहुंच पाई थी