Sagar- बस स्टेंड को लेकर आपत्ति, 13 मई से नहीं चलेगी 450 बसे, हजारों यात्री होंगे परेशान
सागर शहर के डॉक्टर हरि सिंह गौर मुख्य बस स्टैंड को दो अलग-अलग जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है, लेकिन बस एसोसिएशन ने इस पर आपत्ति ली है, उनका कहना है कि जो नए बस स्टैंड बनाए गए हैं वहां पर अभी पर्याप्त सुविधा नहीं है प्रशासन अगर अपनी जिद पर अड़ा रहा तो सागर में बसों का संचालन बंद कर देंगे 450 है अनिश्चितकाल के लिए रोक दी जाएगी, अगर ऐसा हुआ तो हजारों यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो जाएगा, यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
इसलिए प्रशासन हम लोगों को वहां पर पहले जगह आवंटित करें एक महीने का समय दे ताकि वहां पर प्रॉपर व्यवस्थाएं हो पाए इसके बाद बसों का संचालन कर सकेंगे अगर अच्छी सुविधा मिलती हैं तो हमें इसमें कोई परेशानी नहीं है वही जो रूट प्लान बनाया गया है वह भी ठीक नहीं है, सागर बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि आज आदेश जारी होने के बाद हम लोगों ने निगम आयुक्त के साथ मीटिंग की है बस स्टैंड पर जाकर भी देखा है और उनके सामने अपनी बात रखी है वही सचिन जयकुमार जैन ने बताया कि मैकेनिक से लेकर पंचर की दुकान से लेकर वहां पर कुछ नहीं है ऐसे में हम लोग वहां कैसे जा सकते हैं
बता दें कि सागर के मुख्य बस स्टैंड को समाप्त कर दिया गया है आदेश के मुताबिक 13 तारीख से आरटीओ के पास बने बस स्टैंड और भोपाल रोड पर स्थित बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जा सकेगा सागर के सरकारी और प्राइवेट बस स्टैंड से अभी 450 सौ बसों का संचालन हो रहा है, कल तक प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो 13 तारीख की सुबह 6:00 बजे से बसों के पहिए थम जाएंगे