सागर शहर प्यासा ना रहे और भीषण गर्मी देखते हुई नगर निगम आयुक्त पहुंचे राजघाट बांध
सागर शहर को भीषण गर्मी के दौरान में अच्छे तरीके से पानी मिल सके। इसको लेकर सागर शहर के नगर निगम आयुक्त में रविवार को पहुंचे राजघाट बांध। और निरीक्षण कर वहां मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के लिए सभी को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बांध पर तैयार किये जा रहे फ्लोटिंग ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस फ्लोटिंग ब्रिज पर मोटर रखकर निचले हिस्सों के पानी को पाइप लाइनों के माध्यम से इंटकवेल में भेजा जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए की टाटा एजेंसी द्वारा शहर में लाइन बिछाने या कनेक्शन देने के लिए की जाने वाली टेस्टिंग को बाध में बारिश का पानी आने तक बंद किया जाए। क्योंकि टेस्टिंग के दौरान बहुत से पानी व्यर्थ बहता है। इसलिए जब तक बाध में वर्षा का पानी न आ जाए तब तक यह टेस्टिंग बंद रखी जाए। इसके अलावा पाइपलाइन में जो भी लीकेज हो उन्हें भी बंद किया जाए और नागरिकों को कॉपी जल मिलता रहे इसके लिए निगम और टाटा एजेंसी के अधिकारी लगातार कार्य करते रहे। निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वह पेयजल का सदउपयोग करें, नलों को खुला ना छोड़े, जिंन नलों में टोंटियां ना लगी हो उनमें आवश्यक रूप से टोंटियां लगाए।