सागर-फिल्मी स्टाइल में कट्टा लहराते गांव में घूम रहा था युवक, पुलिस को देखकर निकल गई हवा
सागर-फिल्मी स्टाइल में कट्टा लहराते गांव में घूम रहा था युवक, पुलिस को देखकर निकल गई हवा
हाथ में देसी कट्टा लेकर और गांव की सड़कों पर घूम कर फिल्मी स्टाइल में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा हैं, उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जप्त किए है, मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र का है जहां गढ़ाकोटा नगर से लगे रनगुवा गांव में हाथ में कटा लहराते हुए चल रहा था और अपना रोब झाड़ रहा था किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, रहली अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान की महाविद्यालय के पास अभिषेक आठ्या नाम का युवा घूम रहा था जो दमोह जिले के पथरिया का निवासी है सूचना के बाद जब पुलिस उसे गांव में पहुंची तो वह पुलिस को देखते ही भगाने का प्रयास करने लगा इसके बाद कुछ दूरी तक उसका पीछा किया और पड़कर थाने लाए,
इसके पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कार्टून जप्त किया है 23 साल के युवक अभिषेक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जेल भेजा गया है