नाग-नागिन का जोड़ा डांस करते हुए देखा है कभी? नहीं तो यहां देख लें | sagar tv news |

 

नाग या नागिन को देखने के बाद लोग उनसे कोसों दूर भागते हैं। मन में डर रहता है। लेकिन ये दोनों जब एक साथ दिखते हैं तो सबका मन मोह लेते हैं। अक्सर किसी खेत-खलियान में नाग-नागिन का जोड़ा आपस में अठखेलियां करते हुए नजर आ जाते हैं। एक साथ इन्हें देखना काफी रोमांचक होता है। फिलहाल बुरहानपुर के रेणुका रोड स्थित सर्किट हाउस के ठीक पीछे कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां एक नाग-नागिन का जोड़ा मस्ती में नृत्य करते हुए नजर आया।

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि बुरहानपुर में सोमवार को मौसम में अचानक तब्दीली होने पर गरज चमक के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी के मौसम से अचानक आई ठंड के चलते रेणुका रोड स्थित सर्किट हाउस के ठीक पीछे नाग नागिन का जोड़ा अपनी मस्ती में नृत्य करते नजर आया। यह नजारा देख एक कार चालक राहगीर अपनी कार रोक हॉर्न बजाया और हेड लाइट चमकाई लेकिन अपनी धुन में मस्त नाग-नागिन के इस जोड़े पर इसका कोई असर नहीं हुआ। तभी कार चालक ने इस नजारे को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, काफी देर बाद पास के खेत में लोग इस नाग नागिन के दर्शन करने पहुंचे। तब जाकर ये नाग-नागिन वहां से हटे। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

आइए अब आपको बता देतें हैं कि नाग-नागिन के जोड़े को देखना क्यों शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नाग-नागिन के जोड़े को देखने के बाद लोग इसे खुशहाली का प्रतीक मानते हैं। आलिंगन के दौरान नाग-नागिन का जोड़े को देखना मतलब घर में शुभ घड़ी का आगमन माना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि जब भी नाग-नागिन का मिलन होता है तो बारिश बहुत अच्छी होती है। ऐसा नजारा बहुत कम लोगों को दिखाई देता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नाग नागिन के प्रेमालाप करते समय उन पर कपड़ा स्पर्श कराकर घर में रखना काफी शुभ माना जाता है।

 

 

 

 

 


By - sagaetvnews
15-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.