Sagar- नौरादेही टाईगर रिजर्व में सिर्फ 3 हजार में फैमली के साथ जंगल सफारी, डेढ़ गुना बढ़े पर्यटक
बच्चों की छुट्टियां और समर सीजन में अगर आप फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वीरांगना दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व आपके लिए काफी मुफीद साबित हो सकता है. यहां के खूबसूरत नजारे और बाघों के रोमांचकारी दीदार जहां आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे हैं, तो वही यहां की सस्ती और अच्छी सुविधाओं की वजह से आपकी पॉकेट पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. यह क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है यहां 19 बाघ 6 रेंज में मूवमेंट करते हैं.
यह विंध्य पर्वतमाला के नजदीक पठारी हिस्सा है. यहां मिश्रित और छिछले वन हैं. वन में 49 से ज्यादा प्रजातियों की झाड़ियां, 18 से ज्यादा प्रकार की बेल-लताएं, 92 से ज्यादा प्रजातियों के वृक्ष और 35 से ज्यादा प्रकार की घास पाई जाती है. महुआ, करंज, बेल, खैर, तेंदू के वृक्ष भी बहुतायत में हैं. खुले जंगल और घास के बड़े-बड़े मैदान होने से यहां तेंदुआ, भेड़िया, जंगली कुत्ता जैसे वन्यप्राणियों के अलावा 250 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी, जलचर, उभयचर और शाकाहारी-मांसाहारी जीव , वनस्पतियां हैं. इस क्षेत्र को यह जैव विविधता के मामले में सबसे समृद्ध बनाता है .
बता दें कि नौरादेही टाइगर रिजर्व में 125 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री मिलती है इसके बाद अगर आप सफारी पर जाना चाहते हैं. तो 2000 रुपए जिप्सी बुक होती है. एक जिप्सी में 6 लोग सफारी का आनंद ले सकते हैं. साइट पर घुमाने गाइड 300 रूपये में मिलता है. यहां पर रेस्ट हाउस में रुकने के लिए रूम भी उपलब्ध है . जिनमें नॉन एसी रूम का किराया 1000 से लेकर 1500 तक (24 घंटे) है .तो वही एसी सर्विस रूम का किराया 200 रूपये हैं. वही यहां पर बेहद कम दामों में देसी और सादा खाना मिलता है. इस लिहाज से यहां पर अगर आप फैमिली के साथ टाईगर रिजर्व जाते हैं. तो 5000 से भी कम खर्चे में जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं.
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर ए ए अंसारी ने बताया अभी हिनोती गेट और बीना गेट से एंट्री मिलती है. सागर, दमोह, जबलपुर के रास्ते से आने वाले टूरिस्ट हिनौती गेट से एंट्री ले सकते हैं. नरसिंहपुर तरफ से आने वाले बीना गेट से एंट्री ले सकते हैं. अभी यहां पर चार जिप्सी है. जिनसे सफारी होती है, वही टिकट बुक करने के लिए नोडल अधिकारी के नंबर 8305 62 6940 पर संपर्क कर सकते हैं. या अन्य कोई जानकारी ले सकते हैं.