भांजे से थे ऐसे रिश्ते की पत्नी ने आरोपियों से मिलकर की अपने ही पति की हत्या | sagar tv news |
एमपी के शिवपुरी के फिजीकल थाना क्षेत्र के करवला पुल से 5 मई को एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान नितिन शर्मा नाम से हुई जिसकी शिकायत युवक की पत्नी ने थाने में अपने पति की हत्या का मामला दर्ज कराया था। सीसीटीवी ओर सायबर सेल की मदद से पता चला कि नितिन की पत्नी के उसके भांजे शिवम से अवैध संबंध है और वो अंतिम संस्कार में भी शामिल नही हुआ था। पति को करीब दो माह पूर्व ये बात पता चली तो उसने शिवम को घर से निकाल दिया था। अब पत्नी और भांजे को मिलने में परेशानी होने लगी तब दोनों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर नितिन को मारने की योजना बनाई। योजनानुसार पत्नी रात को दरवाजे को खुला छोड़ सो गई और आरोपियों ने घर पर सो रहे नितिन को कुल्हाड़ी से वार कर ओर गला दवा कर मार डाला और एक ऑटो में रख कर करवला पुल से पानी मे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने पत्नी, भांजे ओर एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की भी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।