Sagar-रामसहाय पांडेय अस्वस्थ,राई नृत्य को पहचान दिलाने पर हुए थे पद्मश्री सम्मानित | sagar tv news
सागर में राई नृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री रामसहाय पांडेय का 2 माह से स्वास्थ्य खराब है। उन्हें परिजन इलाज के लिए एम्स भोपाल ले जा रहे हैं। कनेरा देव निवासी 96 वर्षीय पांडेय को दो साल पहले उनकी नृत्य कला के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे मृदंग की थाप पर राई नर्तकाओं के साथ विशेष प्रस्तुति देते आए हैं। उनके पुत्र संतोष पांडेय ने बताया कि पिताजी को इलाज के लिए शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स ले जा रहे हैं। उनका हालचाल जानने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके निवास पहुंचे थे। उनके 4 बेटे और 5 बेटियां हैं।
बतादे आपको की पद्मश्री रामसहाय के बेटे संतोष पांडेय ने बताया कि पिताजी 8 वर्ष की आयु से ही राई नृत्य सीखने लगे थे। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में पहली प्रस्तुति दी थी। इसके बाद 1950 में पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। वे लगातार राई नृत्य के अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करते रहे। आज बुंदेलखंड का यह नृत्य अपनी अलग पहचान बना चुका है।