प्राइवेट लोग वाहनों से कर रहे अवैध वसूली तो चौकी प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल

 

 

 

अशोकनगर जिले में निकलने वाले वाहनों से अवैध उगाई का खेल जारी है। जो तस्वीरें सामने आयी हैं। वो हैरान करने वाली हैं। चंदेरी थाना क्षेत्र के राजघाट और विक्रमपुर चौकी की कुछ तस्वीरें जिनमें वहां से निकल रहे वाहनों से पैसे लिए जा रहे हैं। इन तस्वीरों में साफ तौर लोगों को पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। ये प्राइवेट बताये जा रहे हैं। जो चौकियों के बाहर बैरियर लगाकर बैठे हुए हैं। यहाँ से जो भी गाड़ियां निकलती हैं। उनसे ये पैसे वसूल करते हैं। और उन पैसों के हिसाब की कुछ पर्चियां भी सामने आई हैं। जिनमें हर गाड़ी के अलग-अलग रेट लिखे हुए हैं। जैसे -भूसा की गाड़ी से 200 से ₹300 -बजरी के ट्राला 500
-हार्वेस्टर से ₹200 -बकरा की गाड़ी 300 से 400 -पत्थर की 100 से 200 -भैंस की गाड़ी 100-150 - राजश्री गुटखा पाउच की गाड़ी ₹700 -बोरवेल ₹200
- दवा की गाड़ी 50, आपको नज़र आने वाली ये पर्चियां हमारे हाथ लगी हैं।
वहीँ इसके अलावा चौकी पर पदस्थ एसआई विजय बहादुर सिंह बुंदेला के कुछ कथित ऑडियो भी सामने आए हैं। जिनमें दरोगा उनका स्टाफ प्राइवेट आदमी से बातचीत कर रहै हैं। जिसमें पैसों के लेनदेन की बात की जा रही है। आपको ये ऑडियो सुनाते हैं। हालाँकि सागर टीवी न्यूज़ इस वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस मामले में एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल का कहना है। की एसडीओपी इसकी जांच कर रहे हैं इसके बाद जो भी कार्यवाई है वो की जाएगी।


By - Rahul Kumar Jain (Ashok nagar MP)
05-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.