सागर-बेटी की सजगता और कंट्रोल रूम सीसीटीवी ने ढूंढ निकाले माता-पिता

 

सागर-बेटी की सजगता और कंट्रोल रूम सीसीटीवी ने ढूंढ निकाले माता-पिता

बेटी की खुशियां लौटाई, पुलिस ने
सीसीटीवी से ढूंढ निकाले माता-पिता

सागर में रविवार की दोपहर 1:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के गुम महिला रेनू ठाकुर पति तखत सिंह ठाकुर उम्र लगभग 58 साल निवासी खुरई की बेटी नेहा कंट्रोल रूम में आई वह काफी घबराई हुई थी। उन्होंने काफी घबराहट में ही बताया कि मेरी माता जी सुबह 5:00 बजे से कहीं चली गई है। मेरे और मेरे परिवार और रिश्तेदारों में सभी जगह पता कर लिया गया है। मिल नहीं रही है, कृपया मेरी मदद की करे। इस पर प्रभारी कंट्रोल रूम आर के एस चौहान ने सीसीटीवी में ड्यूटी कर रहे महिला प्रधान आरक्षक अंजुम बानो और इंजीनियर पुष्पराज सिंह को समझाइस देकर सीसीटीवी कैमरे देखकर पता लगाने ,मदद करने हेतु बताया गया। काफी प्रयास करने के बाद माताजी को पैदल कोतवाली के सामने केमरे में जाते हुए देखा गया। आगे इसको फालो करने पर माताजी तीन बत्ती, कटरा, राधा तिराहा ,भगवानगंज कबूला पुल और फिर परेड मंदिर के केमरे में जाते हुए दिखाई दी। परेड मंदिर के कैमरे देखने पर ऐसा लगा माता जी शायद परेड मंदिर के अंदर चली गई हैं। काफी देर तक देखने के बाद भी वापस आते हुए जब नहीं दिखे। तो थाना कोतवाली से आरक्षक हेमंत को बुलाकर परेड मंदिर भेजा। जहां पर माताजी बैठी मिल गई। उनको डायल 100 एफ आर व्ही से कंट्रोल रूम बुलाकर कंट्रोल रूम में उनके पति एवं बेटी को सुपुर्द किया। बेटी नेहा और माताजी के पति तखत सिंह को पुलिस कंट्रोल रूम सीसीटीवी से ढूंढने वाले पूरे स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। और खुशी-खुशी अपनी माता जी को कंट्रोल रूम से लेकर वापस गए। उपरोक्त कार्य में प्रभारी कंट्रोल रूम आर के एस चौहान महिला प्रधान आरक्षक अंजुम बानो सीसीटीवी इंजीनियर पुष्पराज सिंह थाना कोतवाली से आरक्षक हेमंत का विशेष योगदान रहा।


By - sagar tv news
19-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.