सागर में भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के मौके पर NEET की तैयारी कर रही निपुर भट्ट ने पहली बार रक्तदान किया
सागर में पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के मौके पूर्व वृहद रक्तदान शिविर के तीसरे दिवस युवा नेता अबिराज सिंह के नेतृत्व में युवाओं की टीम रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में आई। नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय निपुर भट्ट ने यहां पहली बार रक्तदान किया। भाजपा नेता नवीन भट्ट की बेटी निपुर ने अपनी सहेलियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
दीपाली स्थित रक्तदान स्थल के दोनों सभाकक्षों में सभी रक्तदाताओं से युवा नेता अबिराज सिंह, वरिष्ठ नेता लखन सिंह, अशोक सिंह व्यक्तिगत रूप से मिल कर उनका आभार व्यक्त करते हुए प्रमाण पत्र सौंप रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन भाजपा नेता नवीन भट्ट जानकारी देते हुई बताया कि इस साल वृहद रक्तदान शिविर 9 वर्ष है और इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया है। और आगे क्या बोले आप भी सुनिए