सागर-अनोखी भक्ति 2200 Km की पैदल यात्रा,देवरी पहुंचने पर खाटू श्याम भक्तों ने किया स्वागत
हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम के एक भक्त का बाबा के दर्शन करने के लिए ऐसा जुनून की 2200 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर खाटू श्याम राजस्थान जा रहा है । ओडिसा के बलांगीर जिले के रहने वाले रामबरन शर्मा की बाबा खाटू श्याम के प्रति इनती गहरी आस्था देकर हर कोई अचंभित है। पैदल यात्रा के 24 वे दिन वह सागर जिले के देवरी नगर पहुंचे जहां पर खाटू श्याम के भक्तों ने भगवान खाटू श्याम की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। साथ ही उनका भव्य स्वागत किया।
रामबरन शर्मा ने बताया कि ओडिसा के बलांगीर जिले से खाटू श्याम तक की उनकी 2200 किमी लंबी ये पैदल यात्रा करीब 45 से 50 दिनों में पूरी होगी। खाटू श्याम तक की यात्रा को पूरा करने के लिए वो रोजाना करीब 30 से 35 किमी पैदल चलते हैं। रामबरन शर्मा की खाटू श्याम यह तीसरी पैदल यात्रा है। वह मानते हैं,कि श्री खाटू श्याम ही उनकी ये यात्रा पूरी करवाएंगे। वो तो बस बाबा श्री खाटू श्याम को नाम लेकर निकले हैं।