सागर में एक सेल्फी बीबी को मौसेरे-ममेरे भाइयों संग लेने पर तलाक लेने देने आ गई बात
सागर में एक सेल्फी बीबी को मौसेरे-ममेरे भाइयों संग लेने पर तलाक लेने देने आ गई बात
सागर में बीबी को मौसेरे-ममेरे भाइयों संग सेल्फी का शौक अब तलाक देने पर तुली
सागर में बीबी की रिश्तेदार युवकों साथ सेल्फी फोटो लेने की आदत समेत अन्य विवादों से परेशान एक पति ने पत्नी की शिकायत जिला महिला पुलिस थाने में की है। मुस्लिम समुदाय के दंपती से जुड़ी यह शिकायत थाना मोतीनगर क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड से आई है। यहां रहने वाले एक युवक का कहना है कि मेरा निकाह जून 2023 में खुरई निवासी युवती से रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। पति का कहना है कि पत्नी धर्म को नहीं निभाया। मेरे साथ करीब 40 दिन रही। इसके बाद वह सागर में रहने वाली मौसी तो कभी मामा के घर पर रुकी रही। मैंने भी शुरु-शुरु में इस बात पर आपत्ति नहीं ली, कि नई-नई शादी हुई है। आने-जाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन बाद में मैंने देखा कि वह मेरी चुप्पी का नाजायज फायदा उठा रही है।
पति का कहना है कि उसकी पत्नी, शुरु से ही आजाद ख्यालों वाली लड़की थी। शुरु में उसने मुझे इसका अहसास नहीं होने दिया। लेकिन मैंने देखा कि वह सुबह जल्दी उठने के बजाय 10-11 बजे तक सोती रहती है। वह अक्सर मौके ढूंढती थी कि उसे कब अपने जीजा या मौसी के युवा लड़कों के साथ घूमने मिले। वह उनके साथ कभी सिर जोड़ तो कभी कंधे पर हाथ रखवा-रखवाकर सेल्फी फोटो लेती। अगर उसे ऐसा करने से मना करो तो वह खुरई से अपनी मां और सागर में रहने वाले अन्य रिश्तेदारों को बुला लेती। ये सभी आकर मुझे पर दबाव बनाने लगते। अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं। इसके बाद अगर तुमने मुझे पर किसी प्रकार का दबाव डाला तो मैं पुलिस में रिपोर्ट कर तुम्हें किसी गंभीर मामले में फंसवा दूंगी। इधर इस मामले में महिला पुलिस थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि आवेदन काउंसिलिंग योग्य है लेकिन पुलिस थाने में यह व्यवस्था नहीं है। फिर भी दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उनके बयान लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।