7 साल बालिका के मामले की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा,मोहल्ले का युवक गिरफ्तार | sagar tv news |
एमपी के बुरहानपुर पुलिस ने सूने मकान से लापता 7 वर्षीय बालिका का शव मिलने के मामले की गुत्थी 24 घंटे में सुलझा ली है। मृतक बालिका के मोहल्ले के ही गौरव नामक युवक ने मासूम बालिका को बहला फुसला कर मोहल्ले के एक खंडहर पडे मकान में ले गया। उसके साथ ज्यादती की और उसके बाद रस्सी से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की कडी छानबीन कर युवक को गिरफ्तार किया। युवक अश्लीन वीडियो देखने का आदी था। और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ धारा 302 हत्या धारा 376 बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।