बीच सड़क पर 6 माह पुराने मामले में युवक का ऐसा अंजाम
नरसिंहपुर के गाडरवारा शहर में देर रात्रि उस समय सनसनी फेल गई। जब तीन युवकों ने एक वाइस वर्षीय युवक की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह 6 माह पहले हुए विवाद बताया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुशार गाडरवारा में राजेंद्र मेडिकल आईसीआई बैंक के सामने एक केकरा निवासी अभिषेक कौरव उर्फ भूरा पटेल को तीन युवकों ने एक राय होकर इतने जमकर मारपीट कर दी। की उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
और आरोपी फरार हो गए जानकारी मिलने पर गाडरवारा पुलिस मौके पर गई। और जांच शुरू की सीसीटीवी देखे गए जिसमे तीन युवकों का वारदात में सामिल होना पाया। जिसमे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलास की जा रही है । पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेंद्र पटेरिया ने बताया की 6 माह पुराने विवाद को लेकर हत्या की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो की तलास की जा रही है । नरसिंहपुर जिले में लगातार हत्या जैसे अपराध सभी के लिए चिंता का विषय बन गए है ।