झुलसाने वाली गर्मी ,अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस
झुलसाने वाली गर्मी ,अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस
झुलसाने वाली गर्मी 45 डिग्री सेल्सियस
मध्यप्रदेश सहित बुरहानपुर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सूरज की तपिश लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो रही है। जिसके कारण लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। वहीं, मुख्य बाज़ारो में सन्नाटा छाया हुआ है। लोग बहुत जरूरी कामकाज से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। करीब एक सप्ताह से बुरहानपुर में झुलसाने वाली गर्मी महसूस की जा रही है, बीते कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है, वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अगले 3 दिनों तक तापमान कम होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, ऐसे में लोग ताजे फलों का जूस पीना पसंद कर रहे हैं, इसमें गन्ना, अनार, आम, मौसंबी, चुकंदर सहित अन्य फलों के जूस शामिल हैं। भीषण गर्मी को लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है, मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले 3 दिन तक शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र में लू के थपेड़े चलेंगे, इस गर्मी में पंखे और कूलर भी दम तोड़ रहे हैं. लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं, बाज़ारों में लोग धूप से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, इसके अलावा गमछा, टोपी या कपड़े से सिर ढक कर बाहर निकल रहे हैं।