सागर में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने निगम ने चलाई डिफॉगर मशीन
सागर में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने निगम ने चलाई डिफॉगर मशीन
सागर-गर्मी में फुहार से राहत चलाई गयी डिफॉगर मशीन
इन दिनों सागर समेत प्रदेश भर में भयंकर गर्मी पढ़ रही है। आसमान से मानों जैसे आग बरस रही हो। ऐसे में सागर नगर निगम ने एक शानदार पहल की है। जी हाँ निगम ने डिफॉगर मशीन से फुहार करवाई। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत पहुंचाई। ये नज़ारा सागर शहर के तीन बत्ती का है। जहाँ डिफॉगर मशीन से कृत्रिम बारिश यानि की वाटर फाॅगिंग करवाई गयी। यहाँ से आने जाने वाले राहगीरों ने इसका आनंद लिया। साथ ही पास में खड़े हुए लोगों को भी इस फुहार से कुछ राहत महसूस हुई। साथ ही निगम की इस पहल की भी सराहना भी की गयी। दरअसल इस समय पारा अपने चरम पर है। करीब 42 या उससे ज्यादा डिग्री पारा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में सागरवासियों को राहत पहुँचाने निगम ने कुछ ये तरीका अपनाया। और शहर के प्रमुख चौराहों पर मशीन चलाई गयी। नागरिकों को चिलचिलाती धूप से राहत देने निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बड़े शहरों की तर्ज पर एक नई पहल शुरू की है।